Bhojpuri DJ Song / सुनिए भोजपुरी के वो टॉप गाने जिन्होने मचाई है धूम, देखें वीडियो
नई दिल्ली. भोजपुरी गाने इन दिनों खूब ट्रेंड में है। लोग इन्हे सुनना और भोजपुरी वीडियो देखना पसंद करते हैं। चाहे वो खेसारी लाल यादव के गाने हो या फिर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के तो वही पवन कुमार के गानों को भी लोग पसंद करते हैं। लिहाजा हम आपके लिए कुछ टॉप भोजपुरी गानों का कलेक्शन लेकर आए हैं जिन्हें आप सुनेंगे तो वह गाने आपको खूब पसंद आएंगे। खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन कुमार की भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग- अलग फैन फॉलोइंग है। लोग इनकी एक्टिंग के तो दीवाने हैं ही साथ ही इनकी गायकी को भी खूब पसंद करते हैं और यही कारण है कि हम तीनों के कुछ चुनिंदा गाने यहां लेकर आए हैं। जिन्हे आप सुनेंगे तो आपको वो गाने खूब पसंद आएंगे। ये गाने हाल ही में अपलोड नहीं किए गए हैं लेकिन इन्हे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं और ये भोजपुरी गाने आज भी यू-ट्यूब पर खूब धूम मचा रहे हैं।आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा आज के दौर तेज़ी से अपने पैर पसारता जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों और सिनेमा को पसंद करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अब भोजपुरी गाने और सिनेमा केवल एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं बल्कि ये बॉलीवुड की तरफ भी बढ़ता जा रहा है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ITv8kB
via IFTTT
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ITv8kB
via IFTTT
Comments
Post a Comment